17 अगस्त का राशिफल: किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह और किसे संभलकर चलना होगा? जानें आज का पूरा भविष्यफल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मेष से मीन तक जानिए 17 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल; कहीं धन लाभ के योग, तो कहीं खर्च, निवेश और रिश्तों को लेकर सावधानी जरूरी

17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को कामकाज और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को खर्च, निवेश और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक आज का दैनिक राशिफल।

♈ मेष राशि

आज विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। मित्रों के साथ चर्चा करेंगे।

♉ वृषभ राशि

आज आय की तुलना में व्यय में वृद्धि होगी। अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेमीजन की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

♊ मिथुन राशि

आज नया निवेश करने से बचें। अपने दिल की बात अवश्य सुनें। दांपत्य जीवन में नोक-झोंक होने की आशंका है।

♋ कर्क राशि

आज व्यर्थ की बहसबाजी में न उलझें। धन का हिसाब-किताब साफ रखें। दिनचर्या को लेकर लापरवाही न करें।

♌ सिंह राशि

आज आप पुराना लिया हुआ उधार चुकता कर सकते हैं। किसी बड़ी व्यापारिक डील में सम्मिलित होंगे। अपने दायित्व का अच्छे से निभाएंगे।

♍ कन्या राशि

आज कपड़ा व्यवसायियों के व्यापार में वृद्धि होगी। किसी समस्या का अंत होने से प्रसन्नता होगी। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

♎ तुला राशि

आज अनावश्यक बातों में ध्यान न दें। व्यवसाय में बिक्री में कमी आ सकती है। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें।

♏ वृश्चिक राशि

आज सहयोगियों के साथ वैचारिक तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी।

♐ धनु राशि

आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अपने मन की बातें बड़े भाई-बहनों से शेयर कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

♑ मकर राशि

आज कुछ अच्छा व बड़ा करने का संकल्प ले सकते हैं। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा।

♒ कुंभ राशि

आज राजनीति से जुड़े लोग थोड़ा सावधान रहें। भविष्य के लिए धन संचित करना उचित होगा। शरीर में थकावट महसूस होगी।

♓ मीन राशि

आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रुके हुए कार्य शुरू होंगे। प्रेम संबंधों को वैवाहिक स्वीकृति मिल सकती है।

संबंधित समाचार