कानपुर : किदवई नगर डिपो से पहली ई-बस लखनऊ रवाना
कानपुर, अमृत विचार : शहरवासियों के लिए खुशखबरी है, काफी इंतजार के बाद कानपुर से ई-बसों का संचालन शुरू हो गया। रविवार को पहली बस कानपुर से लखनऊ के मध्य संचालित की गई। इस 35 सीटर ई-बस में 30 यात्रियों ने सफर किया। ई-बस से पहले दिन अप-डाउन दोनों की आमदनी 4480 रुपये रही, जिससे परिवहन अधिकारी उत्साहित हैं।
रविवार को किदवई नगर डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार, प्रबंधक संचालन अभिनव निगम, सचिन गुप्ता, आरएस मोबिलिटी के अधिकारी धीरज शर्मा, संदीप शर्मा आदि ने हरी झंडी दिखाकर ई-बस को लखनऊ के लिए रवाना किया। इस बस की स्थिति देखने के लिए प्रबंधक संचालन अभिनव निगम को कानपुर से लखनऊ तक इस बस में रवाना किया गया।
इस बस का कानपुर से लखनऊ का किराया 186 रुपये है। इस बस की जिम्मेदारी रशियन कंपनी आरएस मोबिलिटी के पास है।
यह भी पढ़ें : Hamirpur News: चलती रोडवेज बस के निकल गए पहिए के बोल्ट! बेतवा पुल पर मचा हड़कंप, 12 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
