परिवार के पांच सांसद होने से पार्टी में नहीं पड़ी फूट : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने परिवारवाद को लेकर भाजपा समेत विरोधी दलों के हमले का जवाब देते हुए कहा कि राजनीति में परिवारवाद के कुछ फायदे भी होते हैं। उन्होंने कहा कि सपा में एक ही परिवार के पांच सांसद होने की वजह से पार्टी में फूट नहीं पड़ी।

सपा प्रमुख ने कहा कि हाल में लोकसभा में सांसदों की खरीद-फरोख्त और राजनीतिक दलों में टूट की चर्चाएं सामने आई थीं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सपा में फूट क्यों नहीं पड़ी। अपने ही सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के पांच सांसद एक ही परिवार से हैं। इसलिए परिवारवाद का एक फायदा यह भी है। साथ ही अखिलेश यादव ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश की 62 सीटों पर यादव समुदाय के केवल पांच प्रत्याशियों को टिकट दिया था। ये सभी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से थे और चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।

मुस्लिम सांसदों का भी किया उल्लेख

सपा प्रमुख ने सपा के मुस्लिम सांसदों का भी जिक्र किया। इनमें गाजीपुर से अफजाल अंसारी, कैराना से इकरा हसन, संभल से जिया उर रहमान और रामपुर से मोहिबुल्लाह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सपा में कई मुस्लिम सांसद भी हैं और उनमें से कुछ कट्टर समाजवादी विचारधारा से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें : UP : रक्षाबंधन पर दो दिन और बढ़ी महिलाओं की निःशुल्क बस यात्रा

संबंधित समाचार