Barabanki News : रामनगर सीट से संजय तिवारी होंगे सुभासपा प्रत्याशी, अरविंद राजभर ने किया ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रामनगर सीट पर अपना दावा मजबूत करते हुए संगठन विस्तार के साथ प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रामनगर सीट पर अपना दावा मजबूत करते हुए संगठन विस्तार के साथ प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को रामनगर स्थित भवानी पैलेस में आयोजित समीक्षा बैठक में पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर ने संगठनात्मक समीक्षा की और नई जिम्मेदारियां सौंपीं।

बैठक में अरविंद राजभर ने संजय तिवारी को रामनगर विधानसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि गठबंधन के तहत इस बार बाराबंकी की रामनगर सीट पार्टी के हिस्से में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 425 बूथों तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

संगठन विस्तार के तहत जयशंकर पांडेय को रामनगर विधानसभा अध्यक्ष, राजेश तिवारी को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, अवधेश दीक्षित को जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप द्विवेदी को प्रदेश महासचिव, मनीष पांडेय व अमरेश यादव को जिला महासचिव, बंसराज राजभर को विधानसभा प्रमुख महासचिव, चंद्रभान वर्मा को जिला सचिव तथा हर्ष द्विवेदी को युवा मोर्चा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अनिल राजभर को मिली यह जिम्मेदारी

वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल राजभर को रामनगर विधानसभा का चुनाव प्रभारी बनाया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा हमेशा गांव, गरीब और वंचित वर्ग की आवाज उठाती रही है तथा महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बेटियों के जन्म पर पांच लाख रुपये का बीमा और शिक्षा संबंधी सुविधाओं जैसे मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाती रहेगी।

संबंधित समाचार