Moradabad News: सिविल लाइंस पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार, 1.574 किलो चरस बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 1.574 किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुनाफे के लालच में बना तस्कर
शनिवार को सिविल लाइन कोतवाली के प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि छह जून को शेरुआ चौराहे के पास हिफजुर रहमान उर्फ हसनैन निवासी थाना नागफनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अधिक मुनाफे के लालच में वह चोरी-छिपे चरस की खरीद-फरोख्त करने लगा था। 

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेजा गया है।

 

संबंधित समाचार