काशी में गूंजी शहनाई: क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे, बारात में जमकर नाचे तेज गेंदबाज

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

पवन सिंह भी बने इस शाही शादी के गवाह

लखनऊ/वाराणसी: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर आकाशदीप ने अपने जीवन की एक नई और यादगार पारी का आगाज कर दिया है। बुधवार को धर्मनगरी काशी की पवित्र धरती पर आकाशदीप अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। वाराणसी के एक प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल में आयोजित इस भव्य और शाही विवाह समारोह में परंपरा और आधुनिकता का बेजोड़ तालमेल देखने को मिला। खेल, राजनीति और ग्लैमर जगत की कई नामचीन हस्तियों ने इस हाई-प्रोफाइल शादी में शिरकत कर नए जोड़े को सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे

'शिव मंदिर थीम' पर सजा आलीशान मंडप, QR कोड से मिली एंट्री

यह भव्य शादी समारोह वाराणसी के मशहूर होटल 'ताज गंगेज' में बेहद धूमधाम से संपन्न हुआ। महादेव की नगरी को ध्यान में रखते हुए शादी के मुख्य मंडप को बेहद खास 'शिव मंदिर थीम' पर डिजाइन किया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस ग्रैंड वेडिंग में देश-विदेश से लगभग 300 वीवीआईपी (VVIP) मेहमान शामिल होने पहुंचे। सुरक्षा और प्राइवेसी को पुख्ता रखने के लिए बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे, जहां मेहमानों को होटल के मुख्य द्वार पर अनिवार्य डिजिटल क्यूआर (QR) कोड स्कैन करने के बाद ही प्रवेश दिया गया।

क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे

राजसी लुक में दिखे दूल्हा-दुल्हन

अपनी जिंदगी के इस सबसे बड़े दिन पर भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप बेहद रॉयल अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रीम रंग की आकर्षक शेरवानी के साथ मैचिंग साफा और लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया था। उनके सिर पर सजा पारंपरिक 'मउर' (मुकुट) उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं, दुल्हन अक्षिता राज पारंपरिक सुर्ख लाल रंग के हैवी एम्ब्रॉयडरी और जरदोजी वर्क वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

MUSKAN DIXIT (3)

बारात में तेज गेंदबाज ने बिखेरा डांस का जलवा

शादी की मुख्य रस्मों से पहले दोनों परिवारों ने मिलकर प्री-वेडिंग की सभी रस्में पूरे रीति-रिवाजों के साथ निभाईं। जब बारात चढ़ी, तो बैंड-बाजे और डीजे की थाप पर दूल्हे राजा आकाशदीप खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। उन्होंने अपनी ही बारात में जमकर डांस किया, जिन्हें देखकर वहां मौजूद दोस्त और रिश्तेदार भी झूमने पर मजबूर हो गए। काशी के विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ द्वार पूजा की रस्म हुई, जिसके बाद अक्षिता ने आकाशदीप के गले में वरमाला डाली। इस खास मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह ने भी महफिल में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं।

MUSKAN DIXIT (4)

आकाशदीप की शादी से जुड़ी 4 दिलचस्प बातें

- भारतीय गेंदबाज आकाशदीप और उनकी जीवनसंगिनी अक्षिता राज दोनों ही मूल रूप से बिहार के सासाराम (रोहतास) जिले के रहने वाले हैं।

- सात फेरे लेने से पहले आकाशदीप ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर उनका आशीर्वाद लिया था।

क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे

- इसके साथ ही क्रिकेटर ने प्रख्यात जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी वीडियो कॉल पर संपर्क साधकर उनका दिव्य मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

- क्रिकेट के मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बिहार सरकार ने आकाशदीप को शादी से ठीक चार दिन पहले ही बिहार पुलिस में डीएसपी (DSP) के पद पर नियुक्त कर बड़ा तोहफा दिया था।

यह भी पढ़ेंः दक्षिण अफ्रीका का ऐतिहासिक पल! दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप नॉकआउट में पहुंची टीम

संबंधित समाचार