UP Weather Update : भीषण गर्मी के बीच आज यूपी के कुछ हिस्सों बारिश की संभावना, अवध क्षेत्र में लू का अलर्ट
राजधानी लखनऊ में फिलहाल कोई राहत नहीं है। तेज धूप खिली है। अवध क्षेत्र में हीटवेव का अलर्ट है। लखनऊ से सटे जिलों में दिनभर भयंकर गर्मी रहेगी। सीतापुर, हरदोई, बहराइच, लखीमपुर खीरी, गोंडा और लखनऊ लू की चपेट में हैं।
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से आमजन बेहाल है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों हीटवेव (लू) का असर बना है। गर्मी और तपिश ने बुरा हाल कर रखा है। हालांकि गुरुवार को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों क्षेत्रों के कुछ जिलों में राहत की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
राजधानी लखनऊ में फिलहाल कोई राहत नहीं है। तेज धूप खिली है। अवध क्षेत्र में हीटवेव का अलर्ट है। लखनऊ से सटे जिलों में दिनभर भयंकर गर्मी रहेगी। सीतापुर, हरदोई, बहराइच, लखीमपुर खीरी, गोंडा और लखनऊ लू की चपेट में हैं।
हालांकि पिछले कई दिनों से मौसम की सबसे ज्यादा मार झेल रहे पूर्वी क्षेत्र के बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर और वाराणसी के लिए राहत की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान लगाया गया है।
27 तक हीटवेव का असर
पूर्वी क्षेत्र का बांदा जाला इस बार यूपी के सबसे गर्म जिलों में शुमार रहा है। यहां का पारा लगातार सबसे ऊपर चढ़ा रहा। गर्मी से हाहाकर मचा है। बुधवार को भी बांदा में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा।
मानसून की एंट्री से मिलेगी राहत
यूपी में गर्मी से राहत फिलहाल मानसून की दस्तक से ही मिलेगी। मौसम विभाग ने 27 से 28 जून तक यूपी में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। संभव है कि 28 जून से यूपी के कुछ हिस्सों में मानसून की फुहारें गिरने लग जाएं। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल अगले दो-तीन दिन में मानसून यूपी में दस्तक दे सकता है।
