मेरठ की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड की हो सीबीआई जांच-अखिलेश यादव
अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे मृतक के पिता, सरधना विधायक अतुल प्रधान भी आए साथ
मेरठ की अनुष्का पाल को लापता हो गई थीं। बाद में उनका शव मिला। अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि 3,600 रुपये के लेनदेन में उन्हें मौत के घाट उतारा गया था।
अमृत विचार, लखनऊ : मेरठ की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। अखिलेश यादव ने कहा कि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। गुरुवार को अनुष्का पाल के पिता नेमपाल ने लखनऊ पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की।
मेरठ की अनुष्का पाल को लापता हो गई थीं। बाद में उनका शव मिला। अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि 3,600 रुपये के लेनदेन में उन्हें मौत के घाट उतारा गया था।
अनुष्का पाल मेरठ के चिरोड़ी गांव की रहने वाली थीं। शोभापुर इलाके में किराए पर रहकर पढ़ाई और कबड्डी का अभ्यास करती थीं। इस हत्याकांड ने इलाके को झकझोर कर रख दिया था। अनुष्का स्कूल गेम्स में यूपी का प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं और कबड्डी की उभरती खिलाड़ी थीं।
मेरठ की सरधना विधानसभा से विधायक अतुल प्रधान के साथ लखनऊ पहुंचे नेमपाल ने गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है। अखिलेश यादव ने उनकी आर्थिक मदद करते हुए सरकार से भी मदद और सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
सपा सरकार बनने पर पूरी करेंगे मांग
सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ संघर्ष और पीड़ित को न्याय दिलाने में सदैव तत्पर रहती है। अखिलेश यादव ने पीड़ित पिता को आश्वासत किया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर पीड़ितों की जो भी मांग है वो पूरी की जाएगी और हर तरह से मदद की जाएगी। घटना के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे।
इस दौरान सपा कार्यालय पर कर्मवीर सिंह गुमी जिलाध्यक्ष, मेरठ महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सोनू पाल, पंडित पुन्नू जिला उपाध्यक्ष, अनिल पाल, जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल, नरेश पाल प्रधान, डॉ. संजीव, ब्रह्मपाल, आनंद पाल, नीरज पाल, विजेंद्र पाल, शौराज शर्मा मोनू पाल, चौधरी जितेन्द्र पाल, सोनू प्रधान, सहदेव पाल, सुनील पाल, विनोद पाल, श्याम सिंह पाल आदि उपस्थित रहे।
