Bareilly News : बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत से कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
आज से बंथरा, तिलहर व मीरानपुर कटरा के बीच चलेगा काम
बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण और सुधार काम के चलते आज से 15 जून के बीच ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से चार घंटे की देरी से संचालित की जाएंगी।
बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड के बंथरा, तिलहर व मीरानपुर कटरा स्टेशनों के बीच ट्रैक मरम्मत कार्य होगा। रेलवे के अनुसार इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। टनकपुर–सिंगरौली एक्सप्रेस (15074) 12 और 15 जून को, टनकपुर–शक्तिनगर एक्सप्रेस (15076) 13 जून को अपने प्रारंभिक स्टेशन से 240 मिनट देरी से चलेगी। इसके अलावा जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152), लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15910), जम्मूतवी–हावड़ा एक्सप्रेस (13042) और जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15654) भी निर्धारित तिथियों पर चार घंटे विलंब से संचालित होंगी।
