Kasganj News: अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर अखिलेश ने केंद्र को घेरा, विदेश नीति पर उठाया सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

कासगंज। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर MT सेटेबेलो पर हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, "ये भारत की विदेश नीति की चूक रही। अगर भारत मजबूती के साथ खड़ा होता और युद्ध को रोकने में कामयाब हो जाता तो आज किसी की जान नहीं जाती, भारत की जिम्मेदारी युद्ध रोकने की थी। युद्ध अगर भारत सरकार रोक लेती तो भारत के प्रधानमंत्री को विश्व गुरु माना जाता।"

जानें कब हुई थी घटना 

10 जून 2026 को ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट MT सेटेबेलो (पलाऊ फ्लैग वाला तेल टैंकर) पर हमला हुआ। जहाज पर 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। हमले के बाद 21 नाविकों को बचाया गया, जबकि तीन की मौत की पुष्टि हो चुकी है

मृतकों की पहचान:  

अदित्य शर्मा (कैडेट)  
शिवानंद चौरसिया (फिटर)  
पटनाला सुरेश (चीफ इंजीनियर)

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उनके अनुसार, टैंकर ईरान से जुड़े तेल परिवहन के आरोप में अमेरिकी नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहा था, जिसके बाद इंजन रूम पर सटीक हमला किया गया।

संबंधित समाचार