Lakhimpur Kheri News : जमीन विवाद में चाचा ने ली 8 साल के भतीजे जान, घर में घूसकर की बेरहमी से हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

पुलिस ने बताया कि हमले में बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना निघासन थाना क्षेत्र के तारानगर गांव की है। 

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों ने अपने ही आठ साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना निघासन थाना क्षेत्र के तारानगर गांव की है। 

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात सियाराम और उसका भाई हरे राम हथियार लेकर अपने भतीजे रवि (आठ) के घर में घुस गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रवि की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसकी मां व अपनी भाभी ज्ञान देवी पर भी जानलेवा हमला किया। हमले में ज्ञान देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। 

जमीन के एक टुकड़े को लेकर पहले से चल रहा विवाद

निघासन के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवम कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में जमीन के एक टुकड़े को लेकर पुराना पारिवारिक विवाद हमले की वजह सामने आया है। कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सियाराम और हरे राम को हिरासत में ले लिया। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायल ज्ञान देवी का इलाज जारी है।  

संबंधित समाचार