Jaunpur News: IFS अधिकारी दिव्या बनीं जौनपुर की नई DFO, DM सैमुअल पॉल एन की हैं पत्नी

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

जौनपुर, अमृत विचार। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के हालिया तबादलों के बाद 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी दिव्या ने गुरुवार को जौनपुर की नई प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह कानपुर में तैनात थीं। कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में वन विभाग की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में आ गई है।

अधिकारी दंपती के हाथों कमान

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दिव्या वर्तमान में जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की पत्नी हैं। ऐसे में जिले में प्रशासन और वन विभाग की कमान एक ही अधिकारी दंपती के पास आ गई है, जिससे लोगों के बीच उत्सुकता का माहौल है।

हरित अभियानों को मिलेगी रफ्तार

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित से जुड़े फैसलों के लिए चर्चा में रहे हैं, जबकि दिव्या वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके नेतृत्व में जिले में वन संरक्षण, पौधरोपण और पर्यावरण संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद

नई डीएफओ के रूप में कार्यभार संभालने के बाद वन विभाग की विकास योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। विभागीय स्तर पर भी उनके अनुभव से बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- UP Weather Today : यूपी में सताएगी भयंकर गर्मी, इन 26 जिलों में आज लू का अलर्ट जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, चारधाम यात्रा के घोड़े-खच्चरों के बीमा में देगी 20% प्रीमियम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : CM योगी के कार्यक्रम से दूर रहेंगे चंपतराय, डीएम ने जारी किया पत्र, कहा- अपने स्थान पर नामित करें दूसरा व्यक्ति
यूपी में उड़द, मूंग और मूंगफली खरीद का लक्ष्य तय, रबी फसलों की अवधि बढ़ी 
बाराबंकी में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी और कृषि मेले का आयोजन, 10 उत्कृष्ट किसानों को मिला प्रशस्ति पत्र
करोड़ों के बाढ़ सुरक्षा कार्य में अनियमितता के आरोप...बाढ़ से पहले ही उजागर हुईं खामियां, कार्रवाई की मांग