गोंडा दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गड्ढामुक्त सड़कों की जमीनी हकीकत करेंगे सुनिश्चित
देवीपाटन और बस्ती मंडल के PWD अफसरों के साथ बड़ी बैठक जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर तय होगी सड़कों की प्राथमिकता
गोंडा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर 12:20 बजे गोंडा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे और सीधे देवीपाटन मंडल आयुक्त कार्यालय सभागार पहुंचेंगे। वहां सीएम देवीपाटन मंडल और बस्ती मंडल के लोक निर्माण विभाग (PWD) के अफसरों के साथ सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे।
करीब दो घंटे तक चलेगी समीक्षा बैठक
करीब दो घंटे की इस अहम समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जिले की कितनी सड़कें गड्ढामुक्त हुई हैं, इसकी पूरी पड़ताल करेंगे। इसके साथ ही मंडल के जनप्रतिनिधियों की तरफ से सड़क निर्माण को लेकर दिए गए प्रस्ताव पर जरूरी सड़कों की प्राथमिकता तय की जाएगी। आपको बता दें कि एक सप्ताह के भीतर सीएम दूसरी बार गोंडा आ रहे हैं।
सीएम के आगमन को लेकर जागा प्रशासन, रातभर में भरे गए गड्ढे
मुख्यमंत्री के अचानक तय हुए इस आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। शहर की सड़कों की मरम्मत शुरू की जा रही है। इस मुस्तैदी का असर यह रहा कि स्टेशन रोड जाने वाली मुख्य सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को बुधवार रात को ही पूरी तरह से भर दिया गया।
ये भी पढ़ें :
होर्मुज से देवरिया पहुंचा शिवानंद का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
