'Alpha' के एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैक्रे ने की खुलकर तारीफ, हॉलीवुड स्टार्स से की आलिया-शर्वरी की तुलना
मुंबई। एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैक्रे ने यश राज फिल्म्स की Much-awaited स्पाई-एक्शन फिल्म 'ऐल्फा' में अभिनेत्री आलिया भट्ट और शर्वरी के समर्पण और मेहनत की खुलकर सराहना की है। क्रेग मैक्रे का कहना है कि दर्शकों को फिल्म में आलिया का ऐसा एक्शन अवतार देखने को मिलेगा जिसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की होगी।
दूसरी महिला एक्शन स्टार्स से अलग हैं आलिया भट्ट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़ी महिला एक्शन स्टार्स के साथ काम कर चुके क्रेग मैक्रे का मानना है कि आलिया भट्ट की सबसे बड़ी ताकत उनकी असाधारण कार्यशैली और मेहनत करने का जज्बा है। दूसरी महिला एक्शन स्टार्स की तुलना में आलिया भट्ट को जो अलग बनाता है, वह उनकी अविश्वसनीय वर्क एथिक है। उन्होंने 'ऐल्फा' की तैयारी के लिए बहुत समय और मेहनत लगाई है। वह इस फिल्म के प्रति पूरी तरह समर्पित थीं और यही समर्पण उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी में बड़ा अंतर पैदा करेगा।
क्रेग ने बताया आलिया ने केवल एक्शन ट्रेनिंग ही नहीं की, बल्कि अपने किरदार को गहराई से समझने और उसे आत्मसात करने के लिए भी व्यापक तैयारी की। उन्होंने आगे कहा कि आलिया उन कलाकारों में से हैं जो जरूरी मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और अक्सर अपेक्षा से कहीं ज्यादा योगदान देते हैं। वह फिल्म की जरूरतों से भी आगे जाकर काम करती हैं।
आलिया और शर्वरी की जोड़ी ने स्टंट टीम को दी पूरी आजादी
क्रेग मैक्रे ने फिल्म की दूसरी प्रमुख अभिनेत्री शर्वरी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों कलाकारों ने शारीरिक फिटनेस, स्किल डेवलपमेंट और स्टंट ट्रेनिंग के लिए लंबा समय दिया।
3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ऐल्फा'
यश राज फिल्म्स (YRF) द्वारा निर्मित और शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐल्फा' 3 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की एक बेहद अहम कड़ी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट, विभाजन के दर्द और पलायन की दास्तां देख कांप उठेगी रूह
