Alliance Prime Video: कुणाल खेमू करेंगे 'अलायंस' की मेजबानी, 26 जून से शुरू होगा पहला डेली रियलिटी शो 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित रियलिटी सीरीज 'अलायंस' की वैश्विक प्रीमियर तिथि 26 जून घोषित कर दी है। यह प्राइम वीडियो का दुनिया भर में पहला डेली रियलिटी शो होगा, जिसका नया एपिसोड प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। कुल 42 एपिसोड वाला यह शो छह सप्ताह तक चलेगा और भारत सहित दुनिया के 240 देशों एवं क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। 

विश्वास, रणनीति और विश्वासघात का अनोखा खेल

बानिजय एशिया द्वारा निर्मित और अभिनेता कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स जोड़ी के रूप में खेल में प्रवेश करेंगे। हालांकि खेल आगे बढ़ने के साथ गठबंधन बदलेंगे, रणनीतियां बनेंगी और टूटेंगी तथा प्रतिभागियों को लगातार नए समीकरणों और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अंततः सभी चुनौतियों को पार कर केवल एक प्रतियोगी ही विजेता बन सकेगा। 

डच फॉर्मेट का पहला भारतीय रूपांतरण

'अलायंस' टाल्पा स्टूडियोज के लोकप्रिय डच फॉर्मेट का पहला अंतरराष्ट्रीय रूपांतरण है, जिसे जॉन डी मोल ने बनाया है। भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस शो में रणनीति, प्रदर्शन, विश्वास और विश्वासघात का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। प्राइम वीडियो की प्राइम डे स्पेशल लाइनअप का हिस्सा बने 'अलायंस' के साथ अभिनेता कुणाल खेमू पहली बार किसी रियलिटी शो के होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। शो का नया एपिसोड 26 जून से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें  : 
Welcome to the Jungle : अक्षय-अहमद की जोड़ी मचाएगी धमाल, 19 साल बाद आइकॉनिक म्यूज़िक को किया रीक्रिएट

संबंधित समाचार