Hardoi Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, माता-पिता और बेटी ने गंवाई जान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

काफी दूर तक घसीटते चली गई नमक लदी ट्राली में फंसी कार

हरदोई। जहानीखेड़ा मोड़ जीटी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की भोर पहर हुआ,टक्कर के बाद नमक से लदी ट्राली में फंसी कार काफी दूर तक घसिटते हुए चली गई। हादसे में तीन और कार सवार बुरी तरह ज़ख्मी हुए है।

बताया गया है कि मंगलवार की भोर पहर जीटी रोड से जा रही कार जैसे ही जहानीखेड़ा मोड़ पर पहुंची,उसी बीच नमक से लदी ट्राली ले जा रहे ट्रैक्टर ने ज़ोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगते ही ट्राली में फंसी कार काफी दूर तक घसिटते हुए चली गई,हादसे में कार सवार सुल्तानपुर निवासी 45 वर्षीय विमल सिंह,उसकी 40 वर्षीय पत्नी वंदना पटेल और 20 वर्षीय बेटी अलिख्या वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि कार सवार वीर पटेल,रूबी और उनके मामा बुरी तरह ज़ख्मी हो कर गए। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने तीनो़ शवों को कब्ज़े में लेते हुए ज़ख्मी हुए तीनों कार सवारो़ को नज़दीक में शाहजहांपुर पहुंचाया है।

हांफते हुए पहुंची पिहानी पुलिस!

जहानीखेड़ा मोड़ पर हादसा होने की खबर सुनते ही पिहानी पुलिस दौड़ पड़ी,लेकिन पहुंचने पर पता चला कि हादसा हुआ,लेकिन ट्राली में फंसे कार सवार घसिटते हुए पसगवां थाना इलाके में पहुंच गए। पसगवां पुलिस ने तीनो़ शवो को कब्ज़े में लिया और उसी ने ज़ख्मी कार सवारो़ को इलाज के लिए शाहजहांपुर पहुंचाया,जहां उनका इलाज हो रहा है।

संबंधित समाचार