Diamond League में नीरज चोपड़ा की एंट्री, दोहा मीट में पहला मैच खेलेंगे 'गोल्डन बॉय'

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दोहा। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग 2026 से अपने एथलेटिक्स सीजन की शुरुआत करेंगे। सोमवार को जारी प्रतियोगिता की प्रवेश सूची में आयोजकों ने स्पर्धा में उनकी भागीदारी की पुष्टि की। डायमंड लीग के दोहा लेग में नीरज चोपड़ा की यह लगातार चौथी उपस्थिति होगी। 

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने 88.67 मीटर के थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग का 2023 एडिशन जीता था, 2024 में 88.36 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे और पिछले साल 90.23 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर के पीछे दूसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा के लिए यह 2026 एथलेटिक्स सीज़न का पहला कॉम्पिटिशन होगा, जो स्विट्जरलैंड में ऑफ-सीज़न ट्रेनिंग कैंप के दौरान पीठ की चोट से उबर रहे थे। भारतीय जैवलिन थ्रो स्टार को आखिरी बार सितंबर में टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में एक्शन में देखा गया था। डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा की भागीदारी की पुष्टि ऐसे समय हुई है जब उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत की 32-सदस्यीय एथलेटिक्स टीम में अस्थायी रूप से शामिल किया गया था। 

दोहा में पुरुषों की भला फेंक प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट के शामिल होने से पहले से ही मजबूत फील्ड में और गुणवत्ता जुड़ गई है। जहां पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम को शुरू में फील्ड में नाम होने के बाद प्रवेश सूची से हटा दिया गया है, वहीं श्रीलंका के रूमेष पथिराज, जो वर्तमान में वर्ल्ड चैंपियन हैं, दोहा में स्पर्धा के लिए तैयार हैं। 

रूमेष पथिराज इस महीने की शुरुआत में रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का शानदार थ्रो करने के बाद दोहा आ रहे हैं। दोहा मीट 2026 डायमंड लीग सीज़न का सातवां पड़ाव है, जो 4 और 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले सीरीज़ फ़ाइनल के साथ खत्म होगा। 

ये भी पढ़ें  : 
'हिटमैन' की एक झलक पाने को एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रेमी, इकाना की पिच पर महामुकाबले के लिए तैयार है दोनों टीमें

 

 

संबंधित समाचार