'हिटमैन' की एक झलक पाने को एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रेमी, इकाना की पिच पर महामुकाबले के लिए तैयार है दोनों टीमें

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-भारत के सामने अनुभवी चुनौती -टीम इंडिया और अफगानिस्तान दोनों लखनऊ पहुंचे, 17 जून को होगा दूसरा वनडे -इकाना की पिच और परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है अफगान टीम

लखनऊ, अमृत विचार: 17 जून को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले क्रिकेट का उत्साह चरम पर है। सोमवार को टीम इंडिया के लखनऊ पहुंचते ही एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Untitled design (7)

कप्तान रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो कैद करने की होड़ लगी रही। एयरपोर्ट से टीम इंडिया सीधे गोमतीनगर स्थित होटल पहुंची, जहां खिलाड़ियों का पारंपरिक भारतीय अंदाज में स्वागत किया गया। 

इकाना में अफगानिस्तान को होम एडवांटेज

शाम को अफगानिस्तान की टीम भी शहर पहुंच गई। कागजों पर भारतीय टीम इस मुकाबले में मजबूत दावेदार नजर आती है, लेकिन लखनऊ की परिस्थितियां अफगानिस्तान के पक्ष में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Untitled design (8)

इकाना स्टेडियम में खेलने के अनुभव के मामले में अफगान टीम भारत से आगे है। अफगानिस्तान यहां अब तक चार वनडे मुकाबले खेल चुका है, जबकि भारतीय टीम ने इस मैदान पर केवल दो एकदिवसीय मैच खेले हैं। 

Untitled design (9)

ऐसे में पिच, आउटफील्ड और स्थानीय परिस्थितियों की बेहतर समझ अफगान खिलाड़ियों को अतिरिक्त बढ़त दे सकती है। दरअसल, वर्ष 2019 में सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन संभव नहीं था।

Untitled design (12)

तब बीसीसीआई ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इकाना स्टेडियम को अपने घरेलू मैदान के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। 

इकाना स्टेडियम दोनों ही टीमों के लिए भाग्यशाली

करीब पांच महीने तक अफगान टीम ने लखनऊ में डेरा डालकर अभ्यास किया और इसी दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। इसके अलावा राशिद खान, मोहम्मद नबी और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ी आईपीएल के दौरान भी इस मैदान पर खेल चुके हैं।

Untitled design (14)

दोनों टीमों की इकाना से जुड़ी यादें भी जीत से भरी हैं। वर्ष 2023 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने यहां इंग्लैंड को 100 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से शिकस्त देकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था। अब दोनों टीमें उन्हीं सुखद यादों के साथ एक बार फिर इकाना में आमने-सामने होंगी।

Untitled design (13)

यूपीसीए के कार्यक्रम के अनुसार अफगानिस्तान की टीम मंगलवार को दोपहर एक बजे से अभ्यास करेगी, जबकि भारतीय टीम शाम चार बजे से सात बजे तक नेट्स पर पसीना बहाएगी। मुकाबले से एक दिन पहले दोनों टीमों की तैयारियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

ये भी पढ़ें  : 
FIFA World Cup 2026 : एज्टेका स्टेडियम में धड़कता है फुटबॉल का दिल, जानिए मैक्सिकन टोपी जैसी दिखने वाली इस इमारत का इतिहास

 

 

संबंधित समाचार