Pilibhit News : इंडो नेपाल सीमा पर क्षतिग्रस्त पिलरों की होगी मरम्मत, महेंद्रनगर में बनी सहमति
पीलीभीत, अमृत विचार। भारत और नेपाल के सीमांत क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हो चुके पिलरों की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। नेपाल के कंचनपुर (महेंद्रनगर) में आयोजित दोनों देशों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान खुली सीमा पर वन्यजीवों की आवाजाही और अन्य कारणों से टूटे पिलरों को आपसी सहयोग से ठीक किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि यदि सीमा को लेकर कोई गंभीर मुद्दा सामने आता है, तो उसे समाधान के लिए सीधे संबंधित मंत्रालय को भेजा जाएगा। बैठक में पीलीभीत के अलावा लखीमपुर खीरी और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें भारत की तरफ से एसएसबी और नेपाल की ओर से एपीएफ के आला अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई है और जल्द ही पिलरों की मरम्मत का काम मिलकर शुरू किया जाएगा।
