Bareilly : सूरज की तपिश ने किया परेशान, तापमान 41.7 तक पहुंचा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सुबह 9 बजे से बरसने लगी आग, कुछ दिनों तक जारी रहेगा लू का भीषण प्रकोप

बरेली, अमृत विचार। जिले में चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही शुरू हुए लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। दोपहर होते-होते आसमान से बरसती आग और वातावरण में घुली उमस के कारण लोगों को असहनीय गर्मी का एहसास हुआ।

जनपद में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी अब बेहद गर्म होने लगी हैं, क्योंकि जिले का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर चढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आसमान साफ रहने और खिली तेज धूप के चलते सड़कों पर दोपहर के वक्त सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग चेहरों को कपड़ों से ढककर और छातों का सहारा लेकर चलते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ दिनों तक लू का भीषण प्रकोप बना रहेगा। हालांकि, इसके बाद मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव आ सकता है। जिससे कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनेगी।

संबंधित समाचार