Barabanki News : जनकल्याण शिविर में पहुंचे्अंगद सिंह, कहा-योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचा रही केंद्र सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

लाभार्थियों को मिला आवास, आयुष्मान व अन्य योजनाओं का लाभ

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं ताला-चाभी प्रदान की गई। 

इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, शौचालय स्वीकृति पत्र, निःशुल्क बीज किट तथा क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। वहीं ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। एमएलसी अंगद कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया।

 इस मौके पर एसडीएम आनंद कुमार तिवारी, बीडीओ जितेंद्र कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव श्रीवास्तव, बीईओ रमेश चंद्रा, सीडीपीओ अनिल पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार