Rampur News : शाहबाद पुलिस की मुठभेड में 25 हजार इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

रामपुर, अमृत विचार। शाहबाद थाना पुलिस ने रविवार रात  25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर के फरार आरोपी शरीफ को मुठभेड़ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से बाइक सहित तंमचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

 थाना शाहबाद में 1 जून 2026 को गैंगस्टर एक्ट में आरोपी गैंग लीडर सुभान, गैंग सदस्य नन्हे, गैंग सदस्य महफूज निवासीगण मोहल्ला नालापार कस्बा व थाना शाहबाद रामपुर,  गैंग सदस्य परवेज उर्फ परवेश निवासी मौहल्ला नई बस्ती कस्बा व थाना बिसौली बदायूं, गैंग सदस्य शरीफ निवासी ग्राम ओसी थाना शाहबाद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना में आरोपी नन्हे, महफूज पूर्व से जिला कारागार रामपुर में बंद हैं। आरोपी परवेज उर्फ परवेश निवासी थाना बिसौली बदांयु को 1 जून 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में शरीफ, सुभान दोनों फरार थे। पुलिस अधीक्षक रामपुर ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25000-25000 का ईनाम घोषित किया था।

रविवार रात थाना शाहबाद पुलिस और एसओजी रामपुर की संयुक्त टीम ने तकनीकी का प्रयोग करते हुए थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम खन्जीपुरा से ग्राम नादरगंज जाने वाले रास्ते से दोनों की गिरफ्तारी के लिए चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटर साईकिल पर एक व्यक्ति आते देख रोकने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा स्वंय को रोकते देख उक्त व्यक्ति द्वारा मोटर साईकिल मोडकर भागने का प्रयास किया गया। जिस कारण मोटरसाईकिल मोडते समय गिर गई। व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, आत्मरक्षार्थ संयुक्त टीम द्वारा उक्त व्यक्ति पर जवाबी फायरिंग के दौरान बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान शरीफ के रूप में हुई, मोटरसाइकिल सहित उसके पास से एक तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शाहबाद पर पुलिस मुठभेड़ व आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। आरोपी पर शाहबाद सहित विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी वाली टीम में एसओजी टीम रामपुर,  उप निरीक्षक कपिल कुमार, उप निरीक्षक अतिशय जैन, हेड कांस्टेबल धीरज कुमार व नरदेव सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में बनेगा देश का पहला विश्वस्तरीय एयरोनॉटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, फ्रांस ने दी मंजूरी... PM मोदी के दौरे में बड़ा कदम
वृद्धाश्रमों की बढ़ती संख्या और सूने होते घर चिंताजनक : CM योगी ने जताई चिंता, कहा- बुजुर्गों की सेवा सनातन संस्कृति का प्रमुख मूल्य
Barabanki News : जनकल्याण शिविर में पहुंचे्अंगद सिंह, कहा-योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचा रही केंद्र सरकार
Pilibhit News : बंदूक साफ करते समय चला फायर, राइस मिलर के गाल में लगी गोली..अचानक ट्रिगर दबने से हादसा
Pilibhit News : चेन लूटने आए स्नेचर को साहसी महिला ने चटाई धूल, बाइक और हेलमेट छोड़ भागा..जानिए पूरा मामला