ED Raid in Bareilly : बरेली में आई क्रस्ट स्टोर के मालिक आशुतोष अग्रवाल के घर ईडी का छापा 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

अमृत विचार : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बरेली के बिजनेसमैन आशुतोष अग्रवाल के घर छापा मारा है। मंगवार को ईडी की टीम मारवाड़ीगंज स्थित आशुतोष अग्रवाल के घर पहुंची और यहां जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए और सभी सदस्यों के मोबाइल फोन, फिलहाल के लिए अपने कब्जे में ले लिए। ब्राडबैंड और लैंडलाइन कनेक्शन भी काट दिया। आशुतोष अग्रवाल, सिविल लाइंस स्थित आई क्रस्ट स्टोर के मालिक हैं। 

कई जगहों पर छापेमारी 

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंगलवार को यूपी, दिल्ली और पंजाब में कम से कम छह ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें दिल्ली-नोएडा, लुधिया, जालंधर और बरेली शामिल हैं। कंपनी यहां कारोबियों की कंपनियों का वित्तीय लेनदेन जांच रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक टीम बरेली पहुंची और यहां आशुतोष अग्रवाल के ठिकानों पर जांच शुरू की। सुबह से ईडी की टीम जांच में जुटी है और किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं है। 

ईडी का नहीं आया आधिकारिक बयान

हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Peddi Box Office : पांचवें दिन 315 करोड़ का आंकड़ा पार, बॉक्स ऑफिस पर 'पेड्डी' की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी
ICC Women's T20 Cup: हरमनप्रीत की सेना तैयार, लेकिन इन 4 टीमों से है कांटे की टक्कर; श्रीलंका बन सकती है 'छुपा रुस्तम'
बिहार होमगार्ड क्लर्क परीक्षा को लेकर EOU ने जारी की एडवाइजरी, प्रश्नपत्र लीक और नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले साइबर ठगों से रहें सावधान
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की कड़ी चेतावनी: 'पेपर लीक' का झांसा देने वाले ठगों की खैर नहीं, सीधे जेल और 1 करोड़ जुर्माना
NEET री-एग्जाम को लेकर आर्थिक अपराध इकाई अलर्ट: अफवाह फैलाई या पैसे ठगे तो होगी 10 साल की जेल, ₹1 करोड़ जुर्माना