घर लौटने की जंग, पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के बाद स्टेशन-बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भीड़, देखें तस्वीर
-अतिरिक्त ट्रेनों के बावजूद नहीं मिली राहत -बसों में आधे किराये की सुविधा बनी सहारा
लखनऊ, अमृत विचारः सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद शहर के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। शाम को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशनों पर पहुंच गए। प्लेटफार्मों पर भीड़ का आलम ये रहा कि कई अभ्यर्थियों ने खिड़कियों से बोगियों में प्रवेश किया। शौचालयों से लेकर दरवाजे तक पर खड़े होकर सफर किया। अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण आरक्षित बोगियों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
5.jpg)
लखनऊ-गोरखपुर रूट परचार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। इसके बावजूद ट्रेनों में मारामारी बढ़ गई है। एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और इंटरसिटी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। रेलवे प्रशासन ने चारबाग स्टेशन से प्रयागराज और वाराणसी के लिए दो अतिरिक्त रेक भी तैयार रखे थे, लेकिन चारबाग में केवल तीन प्लेटफॉर्म होने के कारण उन्हें संचालित नहीं किया जा सका।
5.jpg)
उधर, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डों पर भी अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ रही। व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए हेल्पडेस्क स्थापित की गई थीं। रोडवेज की ओर से अभ्यर्थियों को आधे किराए की सुविधा दी गई, जिससे उन्हें राहत मिली। हालांकि कुछ रूटों पर परिचालकों द्वारा छूट नहीं दिए जाने की शिकायतें भी सामने आईं। इस पर रोडवेज प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
चारबाग स्टेशन पर जीआरपी रही मुस्तैद
5.jpg)
पुलिस भर्ती परीक्षा देने के बाद गतंव्य की ओर लौटने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेन चलायी गयी। साथ ही जीआरपी ने स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित किया। कोई अभ्यर्थी ट्रेन के आगे और पकड़ने के चक्कर में घायल न हो इसके लिए जीआरपी सिपाही स्टेशन पर मुस्तैद रहे। अभ्यर्थी भी ट्रेन का इंतजार करते दिखे। इस दौरान स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही जिसको संभालने में जीआरपी को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलीं विशेष ट्रेनें
4.jpg)
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की वापसी के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने दो अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया। इस व्यवस्था से अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिली और स्टेशन परिसर में भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिली।
भीड़ को देखते हुए दो अनारक्षित रेलगाड़ियों का संचालन
रेलगाड़ी संख्या 04206 को लखनऊ से वाराणसी के लिए बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोशाईंगंज, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर और जफराबाद मार्ग से संचालित किया गया। वहीं, रेलगाड़ी संख्या 04208 को लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार, परियावां कालाकांकर रोड, गढ़ी मानिकपुर, कुंडा हरनामगंज, राम चौरा रोड, फाफामऊ और प्रयाग मार्ग से चलाया गया।
अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ स्टेशन पर विशेष प्रबंधन व्यवस्था लागू की गई। यात्रियों की सहायता और सुरक्षा के लिए वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई, जिससे आवागमन सुचारु बना रहा।
ये भी पढ़ें :
सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई पत्नी, केंद्र के बाहर इंतजार कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या
