Gonda News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चेतना पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ, कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सीडीओ दयानंद प्रसाद और एडीएम आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, योग प्रशिक्षकों ने कराया अभ्यास

गोंडा, अमृत विचार: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चेतना पार्क में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद व एवं अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक अंजनी दूबे एवं आदर्श मिश्र ने उपस्थित योग साधकों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया और नियमित योग के महत्व की जानकारी दी। शिविर में जिले की योग आइकॉन अन्विति राणा ने उन्नत (एडवांस) योगासनों का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

cats

इसके पहले योग सप्ताह का शुभारंभ करते हुए  अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है।

जानिए क्या बोले CDO

सीडीओ ने बताया कि योग सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष डॉ. अमित सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार