Bareilly : शराब कारोबारी मनोज जायसवाल माफिया सरगना घोषित

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सूची में गैंग के सदस्य अजय जायसवाल, अशोक दीक्षित, अरुण पांडेय, संजय कुमार भी शामिल

बरेली, अमृत विचार। अपराधियों की निगरानी और एक्शन को लेकर एसएसपी अनुराग आर्या के निर्देश पर चल रहे अभियान में पुलिस ने मंगलवार को एक और बड़ी कार्रवाई की। चर्चित शराब कारोबारी मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल, अरुण दीक्षित, अरुण पांडेय और संजय कुमार को माफिया सूची में शामिल कर दिया गया। थाना बारादरी पुलिस की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। शराब माफिया घोषित होने के बाद ये सभी चेहरे लगातार खाकी निगरानी में रहेंगे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ग्रीन पार्क कालोनी के रहने वाले मनोज जायसवाल व अन्य के खिलाफ माफिया एक्शन को लेकर बारादरी इंस्पेक्टर ने अफसरों को रिपोर्ट दी थी। जिसके आधार पर पांचों आरोपियों को शराब माफिया घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि मनोज कुमार जायसवाल और सहयोगी संगठित रूप से अवैध शराब तस्करी करते थे। गिरोह लंबे समय से आपराधिक गतिविधि के माध्यम से अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। जनहित में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मनोज जायसवाल को जनपद स्तरीय माफिया सूची में जोड़ा गया है। इसी तरह गिरोह से जुड़े उन्नाव के गांधीनगर निवासी अशोक दीक्षित, इज्जतनगर के न्यू बृजलाल नगर निवासी अजय जायसवाल, आजमगढ़ के अतरौलिया के अरुण कुमार पांडेय और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के बेहटा निवासी संजय कुमार को सदस्य के रूप में चिन्हित किया गया है।

पेशेवर और संगठित तरीके से अपराध व अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी है, पुलिस ऐसे अपराधियों को हिस्ट्रीशीटर, माफिया घोषित कराकर निरंतर निगरानी की जा रही है, ऑपरेशन इसी तरह आगे चलता रहेगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बरेली में हवाला नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़: फर्जी कंपनी बनाकर दिल्ली-दुबई तक जुड़ रहे थे तार, 3 लाख कैश के साथ मोईन अली गिरफ्तार
MJPRU Exam & Session Calendar: विश्वविद्यालय ने जारी किया सत्र 2026-27 का शेड्यूल, 25 जुलाई तक होंगे एडमिशन
यूपी EOW की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, 'जनता का विश्वास तोड़ने वाले आर्थिक अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई'
महाराजगंज पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई , इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 1 करोड़ के गांजा के साथ तमिलनाडु का निवासी गिरफ्तार
नेपाल में फिर गूंजेगी शाही नरसंहार की गूंज: गृह मंत्री गुरुंग का बड़ा फैसला, राजा वीरेंद्र के पूरे परिवार की हत्या की नए सिरे से होगी जांच