Kanpur News : भीमसेन से झांसी तक अब 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे ने लगाए थिक वेब स्विच

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के भीमसेन स्टेशन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन को थिक वेब स्विच लगाकर बिल्कुल सुरक्षित कर दिया गया है। अब कानपुर से झांसी तक 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों को दौड़ाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्ग दर्शन में यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं रेल संरक्षा, परिचालन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - मानिकपुर खंड , लालितपुर-खजुराहो एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - कानपुर सेक्शनों में कुल 10 थिक वेब स्विच लगाए गए हैं। इन कार्यों से ट्रैक की विश्वसनीयता एवं सुरक्षित रेल संचालन को और मजबूती मिलेगी।

स्टील चैनल स्पीपर्स को भी बदला जा रहा

कानपुर से झांसी रेलवे स्टेशन तक ट्रैक पर ऐसे स्लीपर लगाने की योजना बनायी गयी है कि ट्रेनों के संचालन को और गतिशील बनाया जा सके। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रथम चलण में बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सेक्शन में स्थित ब्रिज संख्या 1267/1 डाउन लाइन पर 26 स्टील चैनल स्लीपर्स को बदलकर एच-बीम स्लीपर्स स्थापित किए गए हैं। यह कार्य पुलों की संरचनात्मक मजबूती बढ़ाने तथा दीर्घकालिक सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित समाचार