कौशांबी में हेड कांस्टेबल की मौत, बाथरूम में करंट लगने से हुआ हादसा, प्रतापगढ़ से कौशांबी हुआ था तबादला

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कौशांबी। जिले के सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना थाने के आवासीय परिसर में हुई, जहां हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाह (40) रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाथरूम के दरवाजे में करंट प्रवाहित होने के कारण यह हादसा हुआ। सुबह उनका शव बाथरूम के अंदर फर्श पर पड़ा मिला।

दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव 

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला, क्योंकि वह अंदर से बंद था। निरंजन कुशवाह 2011 बैच के सिपाही थे और मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे। चार माह पहले उनका तबादला प्रतापगढ़ से कौशांबी किया गया था। परिजनों ने सुबह उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। 

मामले की जांच जारी 

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिराथू) सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  : 
विद्युत सप्लाई में देश के अग्रणी राज्य बना यूपी, भीषण गर्मी में बनाया बिजली आपूर्ति का नया रिकॉर्ड

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार