FIFA World Cup 2026 : एज्टेका स्टेडियम में धड़कता है फुटबॉल का दिल, जानिए मैक्सिकन टोपी जैसी दिखने वाली इस इमारत का इतिहास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मनोज त्रिपाठी/अमृत विचार। विश्वकप फुटबॉल' का उद्‌घाटन मैच खेले जाने के साथ एज्टेका स्टेडियम इतिहास में की मेजबानी कर रहा है। मेक्सिको सिटी में स्थित यह ऐतिहासिक स्टेडियम विश्व फुटबॉल के कई महानतम क्षणों का गवाह है।

Untitled design (31)

पेले और डिएगो माराडोना दोनों ने यहां विश्व कप ट्रॉफी उठाई है। एज्टेका स्टेडियम की इमारत सेंट उर्सुला कोआपा इलाके में एक विशाल कंक्रीट की बनी पारंपरिक मैक्सिकन टोपी (सोम्ब्रेरो) जैसी दिखती है, जो उस ज्वालामुखी के कुछ हिस्सों पर स्थित है, जिसने चौथी शताब्दी में अपना अंतिम धुआं उगला था।

ऐतिहासिक पल और महान खिलाड़ी

समुद्र तल से 2,200 मीटर ऊपर 

Untitled design (32)

इस अद्वितीय स्टेडियम को महसूस करने और समझने के लिए आपको इसके अंदर जाना होगा। यहां आप हवा के पतले होने का एहसास कर सकते हैं, इसकी वजह मेक्सिको सिटी का समुद्र तल से 2,200 मीटर ऊपर स्थित होना है। नवीनीकरण के बाद इस स्टेडियम का नाम एक मैक्सिकन बैंकिंग समूह के नाम पर एस्टाडियो बानोटें रखा गया है, लेकिन लोग इसे अभी भी एज्टेका ही कहते हैं।

एज्टेका में उठी विश्व कप फुटबॉल की ट्रॉफी

यहां से कुछ दूरी पर सांता उर्सुला का चर्च है, जो इस क्षेत्र की संरक्षक संत मानी जाती हैं। वर्तमान में इस स्टेडियम की आधिकारिक पेले और माराडोना दोनों ने यहां विश्व कप फुटबॉल की विजेता ट्रॉफी उठाई, 'सदी का गोल' और 'सदी के मैच' से जुड़ी हैं स्टेडियम की यादें बनी है, जिसने चौथी शताब्दी में अंतिम बार धुआं उगला था क्षमता 87,500 है, जबकि कायाकल्प होने से पहले यहां एक लाख से ज्यादा दर्शक आते थे। 

स्टेडियम की बनावट और खास बातें

इस स्टेडियम का विचार 1960 के दशक की शुरुआत में आया था, जब मेक्सिको को विश्व के फुटबॉल दिग्गजों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक बड़े स्टेडियम की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद मेक्सिको सिटी के दक्षिण में सांता उर्सुला कोआपा इलाके में एक भूखंड पर वास्तुकार पेड्रो रामिरेज वाजक्वेज और राफेल मिजारेस ने स्टेडियम को डिजाइन किया।

Untitled design (33)

अगस्त 1962 में शुरू हुआ निर्माण चार वर्षों तक चला। 29 मई, 1966 को स्टेडियम का आधिकारिक उद्घाटन हुआ। इस स्टेडियम के बाहरी हिस्से पर विशाल कंक्रीट ब्लॉक एज्टेक पिरामिडों पर बने पैटर्न की याद दिलाते हैं। एज्टेका में पहला मैच क्लब अमेरिका और इटली के टोरिनो के बीच हुआ। इसके बाद यह स्टेडियम लगातार मैक्सिकन लीग के फाइनल के साथ महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी करता आ रहा है।

ये भी पढ़ें  : 
FIFA World Cup 2026 : लखनऊ पर चढ़ा फुटबॉल का खुमार, Messi-Mbappe का जादू देखने को बेताब फुटबॉल प्रेमी

संबंधित समाचार