नैनीताल में डायमंड पूरनपुर का जलवा: तीन मैच जीतकर किया क्वालीफाई, पीलीभीत एसोसिएशन ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

पीलीभीत, अमृत विचार: नैनीताल में खेली जा रही 100वीं अखिल भारतीय टेंडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी पीलीभीत एसोसिएशन से संबद्ध डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर का शानदार प्रदर्शन जारी है।

क्लब के संस्थापक एवं एसोसिएशन के संरक्षक महेश आजाद ने बताया कि डायमंड हॉकी क्लब ने दमदार शुरुआत की और अपना पहला मैच चांदपुर के खिलाफ जीता। दूसरे मुकाबले में रानीखेत उत्तराखंड को 1-0 से शिकस्त दी। वहीं, तीसरे मैच में भी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बहराइच को 2-1 से हराकर अगले पायदान में अपना स्थान पूरी तरह सुरक्षित कर लिया है। इस शानदार और लगातार जीत पर हॉकी पीलीभीत एसोसिएशन के संरक्षकों और पदाधिकारियों में हर्ष है। संरक्षक अनिल महेंद्रु, डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, सुरेश कौशल, अध्यक्ष प्रदीप खींची, सचिव जयप्रकाश बघेल, संयोजक दीपक सरकार, राजीव मिश्रा, दिनेश आजाद, सतीश सक्सेना, घासीराम, गुड्डू सक्सेना आदि ने बधाई दी है।

संबंधित समाचार