Stock Market Closed : तीसरे दिन भी शेयर बाजारों में बहार, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सुबह बढ़त के साथ खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा। अंत में यह 544.15 अंक (0.71 प्रतिशत) ऊपर 76,808.48 अंक पर बंद हुआ। यह 08 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर 19 जून को स्विटजरलैंड में हस्ताक्षर होंगे। 

इस दौरान कच्चे तेल में गिरावट बनी हुई है और 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। इससे घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी शुरुआत से ही ऊपर बना रहा और अंत में 132.25 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढ़कर 23,989.15 अंक पर बंद हुआ। यह इसका 25 मई के बाद का उच्चतम स्तर है। वृहत बाजार में भी तेजी रही। 

निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.60 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.42 प्रतिशत मजबूत हुआ। रियल्टी, आईटी, एफएमसीजी, वित्त, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांकों में तेजी रही। वहीं, धातु, ऑटो फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। 

बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनीलिवर में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। टीसीएस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईटीसी और टाइटन के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एशियन पेंट्स के शेयर भी ऊपर बंद हुए। इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक और सन फार्मा में गिरावट रही। 

ये भी पढ़ें  : 
Stock Market Today : कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू बाजारों को मिला समर्थन, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का हाल 

संबंधित समाचार