Jaspal Rana’s Mother Passes Away: बेटे जसपाल राणा के निधन का सदमा नहीं सह पाईं मां, श्यामा देवी राणा का दिल्ली में निधन
नई दिल्ली, अमृत विचार। बेटे को खोने का दुख शायद दुनिया का सबसे बड़ा दुख होता है। भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज नाम जसपाल राणा के निधन के सदमे से उनकी मां श्यामा देवी राणा भी उबर नहीं सकीं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली के एक सैन्य अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना से राणा परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नहीं सह पाईं बेटे का बिछड़ना
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्यामा देवी राणा लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। हालांकि, 12 जून को बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत और तेजी से बिगड़ गई। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि बेटे को खोने का गहरा सदमा वह सहन नहीं कर पाईं।
.jpg)
खेल जगत में शोक
जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे बड़े नामों में शुमार थे। उन्होंने अपने शानदार करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया। उनके निधन की खबर से खेल जगत में पहले ही शोक की लहर थी, वहीं अब उनकी मां के निधन ने इस दुख को और गहरा कर दिया है।
.jpg)
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
महज कुछ दिनों के अंतराल में मां और बेटे के निधन से परिवार गहरे सदमे में है। यह घटना हर किसी को भावुक कर रही है। खेल जगत और शुभचिंतक परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Jaspal Rana : नहीं रहे भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा, 49 वर्ष की उम्र में निधन, CM योगी और धामी ने जताया शोक
