'लगान' के 25 साल, ग्रैंड सेलिब्रेशन और आमिर खान', आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताज़ा कीं यादें 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। आइकॉनिक फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, आमिर खान ने एक स्पेशल गेट-टुगेदर होस्ट किया, जिसमें निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और फिल्म की कास्ट और क्रू के कई मेंबर्स शामिल हुए। यादों से भरी इस रीयूनियन ने भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक को ट्रिब्यूट दिया, जो अपनी टाइमलेस कहानी, यादगार परफॉर्मेंसेस और कभी न भूलने वाले म्यूजिक के साथ आज भी दुनिया भर के दर्शकों को इंस्पायर कर रही है। 

यह शाम पुरानी यादों, किस्सों और दिल को छू लेने वाली मुलाकातों से भरी थी क्योंकि आमिर खान ने 'लगान' के 25 शानदार साल पूरे होने की खुशी में फिल्म की कास्ट और क्रू के लिए एक पार्टी रखी थी। 15 जून को फिल्म की इस ऐतिहासिक एनिवर्सरी से ठीक पहले हुई इस रीयूनियन ने कास्ट और क्रू के कई उन मेंबर्स को एक साथ लाया, जिन्होंने भारतीय सिनेमा की इस सबसे शानदार क्लासिक फिल्म को बनाने में अपनी भूमिका निभाई थी। 

Reunion में आमिर खान समेत पूरी स्टार कास्ट रहा मौजूद 

इस रीयूनियन में आशुतोष गोवारिकर के साथ-साथ पूरी स्टार कास्ट से पॉल ब्लैकथॉर्न, राजेंद्रनाथ जुत्शी, आदित्य लाखिया, यशपाल शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा और दयाशंकर पांडे मौजूद रहे, जिसने इस गेट-टुगेदर को फिल्म से जुड़े हर इंसान के लिए बेहद यादगार बना दिया। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई 'लगान' पहली बार 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी और आगे चलकर यह एक कल्चरल फेनोमेनन बन गई। 

सिल्वर जुबली मौके पर स्पेशल स्क्रीनिंग स्क्रीनिंग 

फिल्म के इस सिल्वर जुबली साल के मौके पर, इस स्पेशल स्क्रीनिंग ने उस सिनेमाई सफर को एक ट्रिब्यूट दिया जो आज भी पीढ़ियों से दर्शकों को प्रेरित करता आ रहा है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस प्यारी रीयूनियन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा: "25 साल बाद 'लगान' की कास्ट के साथ दोबारा मिले आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर।" 

इन स्टार ने जमाया रंग 

आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रेचल शेली, पॉल ब्लैकथॉर्न, सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा, राजेंद्र गुप्ता, रघुवीर यादव, आदित्य लाखिया, यशपाल शर्मा, अमीन हाजी और कई अन्य कलाकारों से सजी इस फिल्म में एक कमाल की स्टार कास्ट थी। ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज़ किए गए इसके कभी न भूलने वाले साउंडट्रैक ने दर्शकों को 'घनन घनन', 'मितवा', 'राधा कैसे ना जले' और 'ओ रे छोरी' जैसे टाइमलेस गाने दिए।

ये भी पढ़ें  : 
रिलीज से पहले ही BookMyShow पर ट्रेंड कर रही मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर', क्यों मचा रही दर्शकों के बीच मचाया तहलका 

 

 

संबंधित समाचार