Balrampur News : देवी-देवताओं और सवर्ण समाज अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में देवी-देवताओं और सवर्ण समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बहादुरापुर गांव निवासी प्रभु दयाल (36) पर हिंदू देवी-देवताओं और सवर्ण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभय कुमार शुक्ला की तहरीर पर देहात कोतवाली में प्रभु दयाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष गिरजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईटी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
