Bareilly News : चर्चित ऋषभ ठाकुर सहित 16 और अपराधी हिस्ट्रीशीटर सूची में शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मौलाना तौकीर का करीबी साजिद सकलैनी हिस्ट्रीशीट घोषित

बरेली, अमृत विचार। रिकॉर्ड स्तर पर पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर बरेली पुलिस बड़ी मिसाल पेश करती दिख रही है। एसएसपी अनुराग आर्या की अपराध विरोधी मुहिम में चर्चित ऋषभ ठाकुर सहित 16 और अपराधियों के नाम एचएस सूची में जोड़ दिए गए हैं। सबकी क्लास-बी हिस्ट्रीशीट के दायरे में आए अपराधी लूट, छिनैती, चोरी, गौवध, मादक पदार्थ तस्करी, मारपीट, बलवा, दंगा, हत्या और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम पेटर्न को लेकर देखें तो चोरी और छिनैती से जुड़े चार अपराधी, हत्या के प्रयास और चोरी से जुड़े तीन अपराधियों, गौवध के तीन आरोपियों तथा मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अलावा हत्या के मामलों से जुड़े दो और मारपीट, बलवा व दंगा जैसे अपराधों में शामिल एक अपराधी के खिलाफ भी यह कार्रवाई की गई है। तथाकथित हिन्दूवादी लीडर बनकर उत्पात करने, रंगदारी मांगने जैसे मामलों को चर्चाओं में रहे सुभाषनगर निवासी ऋषभ ठाकुर की हिस्ट्रीशीट खोलकर उसकी निगरानी की जाएगी। उस पर चोरी और हत्या के प्रयास समेत आठ मामले दर्ज है। ऋषभ ठाकुर रेस्टोरेंट बवाल मामले में चर्चाओं में आया था और जेल गया था। वहीं बरेली में हुए बवाल में मौलाना तौकीर रजा के करीबी बताए जाने वाले चक महमूद निवासी साजिद सकलैनी पर बलवा समेत मारपीट के 17 मामले दर्ज हैं। उसकी भी हिस्ट्रीशीट खाली गई है।

आंवला निवासी दर्वेश पुत्र जयेंद्र निवासी कनगांव पर लूट और चोरी के मामले दर्ज है। वहीं जितेंद्र पुत्र नरेशपाल निवासी नटिया खेड पर 12 मामले दर्ज है। जिनमें चोरी हत्या के प्रयास के मामले दर्ज है। वहीं मीरगंज निवासी नजमुद्दीन पुत्र याकूब निवासी सूफी टोला पर गौकशी के तहत कार्रवाई की गई है। इरफान पुत्र नियामू अहमद पर आठ मामले दर्ज है। उनके खिलाफ भी गौकशी के तहत कार्रवाई की गई है। फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड15 निवासी उस्मान पुत्र शाबिर, असलम पुत्र अय्यूब निवासी वार्ड दो, अकरम पुत्र बाबू निवासी वार्ड चार पर मादक पदार्थ की तस्करी के तहत कार्रवाई की गई है। बहेड़ी के तौफीक शाह पुत्र असगर शाह पर मारपीट और गौकशी के तहत हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं शाही के एहसन खां पुत्र मो रजा निवासी फिरोजपुर, मनोज कुमार पुत्र अशोक कुमार, संजय उर्फ संजू निवासी सुामली पर चोरी लूट और छिनैती के मामले दर्ज है। वहीं क्योलड़िया निवासी सलीम हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी सतवन पट्टी पर हत्या लूट, और कलेक्टर उर्फ पहलवान पुत्र छात्रपाल चोरी हत्या के मामले दर्ज है। एसएसपी अनुराग आर्य ने संबंधित थाना प्रभारियों को हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार