रामलला के समक्ष नतमस्तक हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एसएसपी को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन बैज लगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को सपरिवार अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किया। सेनाध्यक्ष सुबह 8:30 बजे सेना के विमान से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सबसे पहले हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे व बजरंग बली का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर गए व रामलला के समक्ष माथा टेका। यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल जी राव ने उन्हें मंदिर परिसर की भव्यता की जानकारी देते हुए परकोटा कॉरिडोर में भी भ्रमण कराया। ट्रस्ट द्वारा अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान भी किया। वह करीब 35 मिनट तक राम मंदिर में रहे।

थल सेनाध्यक्ष डोगरा रेजिमेंटल सेंटर भी गए, यहां भी उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन बैज भी लगाया। यह भारतीय सेना के प्रमुख द्वारा किसी सैनिक, अधिकारी या नागरिक को उनकी असाधारण कर्तव्यनिष्ठा, बहादुरी या विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान है।

ये भी पढ़ें  : 
रबी लामिछाने ने पत्नी संग किए रामलला के दर्शन, कहा-भारत-नेपाल के संबंध साझा संस्कृति, सभ्यता और परंपराएं जोड़ने वाले

संबंधित समाचार