UP News: रामपुर में तेज आंधी और झमाझम बारिश, मौसम खुशगवार होने से मिली राहत
रामपुर, अमृत विचार। शनिवार शाम आई आंधी में होर्डिंग्स और बैनर उड़ गए हालांकि झमाझम बारिश से लोगों को नौतपा में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोग मौसम का लुत्फ लेने के लिए लांग ड्राइव पर निकल गए। 26 मई से आंधी-तूफान का अलर्ट आ रहा था, 30 मई की शाम को आंधी बारिश आ गई। आंधी से बागों में आम की फसल को नुकसान हुआ है।
पूरे दिन गर्म, शाम को ठंडी चली हवा
शनिवार को पूरे दिन शिद्दत की गर्मी रही लेकिन, शाम करीब 6 बजे हवा थम गई और आसमान में पहाड़ रुख से काली घटा उठने लगी। करीब 6:10 बजे तेज आंधी आ गई और होर्डिंग्स बैनर हवा में उड़ गए जबकि, ठेलों पर रखी सब्जियां, फल, प्लास्टिक का सामान, मटके आदि हवा में उड़ गए। आंधी में हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रहे वाहन सड़क किनारे रुक गए।
लोगों ने लिया बारिश का लुत्फ
इसके अलावा आंधी आने पर लोग नवाब गेट, शाहबाद गेट के नीचे रुक गए। आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई और लोगों भीषण गर्मी में बारिश का खूब लुत्फ लिया लोग कार और बाइक से लांग ड्राइव पर निकल गए। नौतपा में बारिश होने से लोगों को शिद्दत की गर्मी से बड़ी राहत मिली है। 26 मई से आंधी बारिश का प्रशासन से अलर्ट आ रहा था 30 मई की शाम को आंधी बारिश आई। आंधी से बागों में आम की फसल को नुकसान हुआ है।
आंधी से पूर्व बाधित की विद्युत आपूर्ति
आंधी से पूर्व विद्युत विभाग ने 33 केवीए समेत तमाम विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी। ताकि, आंधी बारिश में कोई अनहोनी नहीं होने पाए। एसडीओ विद्युत सिविल लाइंस एबी सिंह ने बताया कि बारिश थमने के बाद पेट्रोलिंग टीम को लगाया जाएगा। जहां बिजली के तार टूटे होंगे या बिजली खंभे गिरे होंगे उन्हें दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
