DM की फोटो लगाकर साइबर ठगी का नया पैंतरा, सुलतानपुर जिलाधिकारी के नाम पर फर्जी प्रोफाइल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी की फोटो लगाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है और उनसे पैसे अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगने का प्रयास किया जा रहा है। 

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जनसामान्य को दी चेतावनी

इस संबंध में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अपने परिचितों एवं जनसामान्य को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उनके नाम से कोई व्यक्ति व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से धनराशि, उपहार, बैंक संबंधी जानकारी अथवा कोई व्यक्तिगत वस्तु मांगता है तो उस पर बिल्कुल विश्वास न करें। 

फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट को तत्काल ब्लॉक और रिपोर्ट करने की सलाह

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध नंबर या फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट को तत्काल ब्लॉक करें तथा उसकी रिपोर्ट संबंधित प्लेटफॉर्म और पुलिस को करें। 

सुल्तानपुर पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी

उन्होंने कहा कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिले के जिला सूचना अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र यादव ने भी मीडिया को जानकारी शेयर कर लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। 

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जरूरी गाइडलाइंस

-ऐसे उपकरण जो आपकी कंपनी के बाहर से आने वाले ईमेल को चिह्नित करते हैं, स्कैमर के लिए कर्मचारियों का रूप धारण करना कठिन बना देते हैं।

-लिंक और संलग्न फाइलों पर विशेष ध्यान दें।

-पासवर्ड नियमित रूप से बदलें और प्रत्येक साइट के लिए मजबूत, अद्वितीय पासवर्ड का उपयोग करें।

-सेशन समाप्त होने पर हमेशा लॉग ऑफ करें।

-केवल कंपनी द्वारा अनुमोदित सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें और अपनी कंपनी की डेटा सुरक्षा नीतियों का पालन करें।

-एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें और आधुनिक वेब ब्राउज़र का उपयोग करें।

अगर आपके पास भी आए ऐसा फर्जी मैसेज, तो तुरंत करें ये काम


-बिना सोचे-समझे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें

-नंबर ब्लॉक और रिपोर्ट करें

-आधिकारिक नंबर पर जांचें

-ओटीपी (OTP) शेयर न करें

-हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें

-National Cyber Crime Reporting पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें

 -Chakshu Portal का इस्तेमाल करें

ये भी पढ़ें  : 
UPPCL पर 7.18 लाख का जुर्माना, रिचार्ज के बाद समय पर बिजली आपूर्ति बहाल न करने पर कार्रवाई

संबंधित समाचार