Sitapur News : जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग, AIMIM ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

जिलाध्यक्ष नियाज़ हुसैन बोले- शिक्षा संस्थानों का संरक्षण करे सरकार, कानूनी विवाद का समाधान न्यायिक प्रक्रिया से हो

सीतापुर में AIMIM ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जौहर यूनिवर्सिटी पर किसी भी संभावित बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। पार्टी ने कहा कि यदि कोई कानूनी विवाद है तो उसका समाधान न्यायालय और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत किया जाए तथा शिक्षा संस्थानों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

सीतापुर, अमृत विचार। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सीतापुर इकाई ने शनिवार को जिलाध्यक्ष नियाज़ हुसैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जौहर यूनिवर्सिटी के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय की इमारतों पर किसी भी प्रकार की प्रस्तावित बुलडोज़र कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा विश्वविद्यालय को संरक्षित रखने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि जौहर यूनिवर्सिटी एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है और शिक्षा के अधिकार को मजबूत करने के लिए ऐसे संस्थानों का संरक्षण आवश्यक है। यदि विश्वविद्यालय से संबंधित कोई कानूनी विवाद है तो उसका समाधान न्यायालय के आदेशों एवं संवैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप किया जाना चाहिए।

cats

इस अवसर पर AIMIM के जिलाध्यक्ष नियाज़ हुसैन ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है। ऐसे समय में, जब देश में शिक्षा व्यवस्था पहले से ही अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, किसी विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व शिक्षा संस्थानों को मजबूत करना है, न कि उन्हें समाप्त करने की दिशा में कदम उठाना।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान यूथ जिलाध्यक्ष मौलाना साद नदवी, सदर विधानसभा अध्यक्ष शादाब गाज़ी, जिला सचिव शब्बू खान, जिला कोषाध्यक्ष यासीन खान अंसारी, अकबर शेख, संगठन मंत्री चुन्ना अंसारी, मोहम्मद ताज, अज़ीम मंसूरी, नगर अध्यक्ष अतहर गाज़ी, हनीफ अंसारी, सेंट्रल महासचिव काशिफ अंसारी, यूथ जिला महासचिव मोहम्मद तासीन, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शादाब, यूथ नगर अध्यक्ष खैराबाद नोमान आज़म, नगर अध्यक्ष खैराबाद आलम अंसारी, नगर प्रभारी अब्दुल रहमान, अब्दुर कादिर, ग्राम सभा अध्यक्ष समीर खान, मो अजमल,सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार