आस्था पर प्रहार :चिनहट के मंदिर में बड़ी चोरी, सबूत मिटाने के लिए कैमरे भी उखाड़ ले गए शातिर चोर

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : चिनहट के विकल्पखंड-2 स्थित स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। रोशनदान तोड़कर मंदिर में घुसे चोरों ने करीब दो किलो के चांदी के मुकुट व दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली। सीसीटीवी का मॉनीटर तोड़ने के बाद चोर कैमरे उखाड़कर ले गए। 

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। विभूतिखंड के बड़ा भरवारा निवासी 66 वर्षीय वीरेंद्र सिंह विकल्पखंड-2 स्थित स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी के साथ ही मंदिर की मानव कल्याण ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं।

रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वे मंदिर पहुंचे तो रोशनदान टूटा मिला। मंदिर का ताला खोलकर वे भीतर गए तो शंकर जी का अरघा, बजरंग बली, गणेश भगवान, सूर्यदेव, कार्तिकेय व मां पार्वती का करीब दो किलो का चांदी का मुकुट गायब था। साथ ही दानपात्र खुला पड़ा था। 

मंदिर में चोरी की सूचना ट्रस्ट से जुड़े अन्य पदाधिकारी व पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। छानबीन के दौरान चार कैमरे गायब थे। सीसीटीवी का मॉनीटर नीचे टूटा पड़ा था। साथ ही दो चप्पल भी मिली। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस ने वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी ! भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग की यात्रा, जानिए कितना है किराया... कब से शुरू होगा सफर,?
लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे पौधरोपण : 'शक्ति वन'' में पार्क से देख सकेंगे कुकरैल नदी का नजारा
Farrukhabad News : समाधान दिवस पर लेखपाल निलंबित, भूमि विवाद मामले में डीएम ने की कार्रवाई, कहा- लापरवाही कतई क्षम्य नहीं
संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा:  बैठक का मिनट्स न मिलने पर 28 जुलाई को धरने का ऐलान 
डिजिटल डकैतों का 'एनकाउंटर' करती फिल्म साइलेंट क्राइम्स... कानपुर कमिश्नरेट की पहल पर बनी इस फ़िल्म की हुई स्क्रीनिंग, जानिए क्यों है महत्वपूर्ण