Barabanki News: 'अमृत विचार' की खबर का असर, रेलवे स्टेशन पर दिखा बदलाव; जलभराव और गंदगी से मिली राहत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी रेलवे स्टेशन की बदहाली पर 'अमृत विचार' में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ। स्टेशन परिसर में जलभराव, गंदगी और पार्किंग व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।

बाराबंकी, अमृत विचार। जीएम रेलवे के दौरे के बाद रेलवे स्टेशन की बदहाली को लेकर अमृत विचार में प्रकाशित खबर का असर हो गया। स्टेशन परिसर पहले से न सिर्फ बदला हुआ बल्कि साफ सुथरा दिखने लगा है। जलभराव की समस्या से दैनिक यात्रियों को निजात मिल गई है। बताते चलें कि जीएम रेलवे के दौरे के बाद दिए गए दिशा निर्देश हासिए पर चले गए थे।

01

थोड़ी सी बारिश के बाद परिसर में जगह जगह जलभराव तो हुआ ही इस समस्या से दो चार हुए यात्री रेलवे प्रशासन को कोसते नजर आए। निर्माण के नाम पर जगह जगह मलबा, कूड़ा, अनियोजित निर्माण के चलते रेलवे स्टेशन की पहचान खत्म होने की कगार पर थी। इस बीच जीएम रेलवे ने भ्रमण कर अव्यवस्थाएं देखीं और नाराज हुए। माना गया कि निर्देश व फटकार के बाद सुधार देखने को मिलेगा पर हालात और बेकार हो गए।

अब स्टेशन पर जलभराव न के बराबर

अमृत विचार ने यहां व्याप्त अव्यवस्था व यात्रियों की समस्याओं काे प्रमुखता से उजागर किया। जिसका असर यह देखने को मिला कि अब स्टेशन पर जलभराव न के बराबर है। टिकट घर का रास्ता साफ सुथरा हो गया है। वाहनों की पार्किंग सुचारु होने लगी है और गंदगी से फिलहाल यात्रियों को निजात मिल गई है। निर्माण कार्य ढर्रे पर आने से अब स्टेशन का दृश्य भी निखरा है। यात्रियों का कहना है कि सुनियोजित ढंग से निर्माण कार्य होता रहे तो रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज