डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला पोस्ट वायरल, कहा- 'जिस सपने को देखा था, आज उसे जी रहा हूं'

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू के बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज का पहला सोशल मीडिया पोस्ट वायरल। 14 रन की पारी में दो छक्कों से जीता दिल, अब तीसरे टी20 में बड़ी पारी की उम्मीद।

अमृत विचार लखनऊ डेस्कः भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने अपने भावुक संदेश में उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने उनके क्रिकेट सफर के हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया।

वैभव का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट प्रशंसक उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दूसरे टी20 में मिला इंटरनेशनल डेब्यू

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में मौका नहीं मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आखिरकार भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और इस उपलब्धि के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

हालांकि वैभव अपनी पहली पारी में 14 रन ही बना सके, लेकिन उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी पारी में दो शानदार छक्के शामिल रहे।

https://www.instagram.com/p/DaYU6bTDO_u/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक संदेश

मैच समाप्त होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी डेब्यू कैप के साथ तस्वीर साझा की।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह आज उस सपने को जी रहे हैं, जिसे उन्होंने और उनके अपनों ने मिलकर देखा था। साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने कठिन समय में उनका साथ दिया और हमेशा उन पर विश्वास बनाए रखा।

इसके अलावा इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने डेब्यू कैप लेने का वीडियो साझा करते हुए अपने शुभचिंतकों और सीनियर खिलाड़ियों का भी आभार व्यक्त किया। वैभव ने कहा कि देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है तथा वह हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।

तीसरे टी20 मुकाबले पर टिकी रहेंगी निगाहें

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में सिर्फ 14 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी में दिखा आत्मविश्वास चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने अपनी पारी के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। हालांकि बड़ी पारी खेलने की कोशिश में वह विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए।

अब 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेले जाने वाले टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। उनसे इस मैच में बड़ी और प्रभावशाली पारी की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Women's T20 World Cup Final 2026: लॉर्ड्स में आज ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की महामुकाबला, कौन बनेगा नया चैंपियन?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्री श्री रविशंकर बोले- 'सत्य की हुई जीत', सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग को सभी आरोपों से किया बरी
श्रीलंका में चमकी कानपुर की बेटी प्रियांशी : 4 मैच में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाया टी-20 डेफ सीरीज का खिताब, डीएम ने किया सम्मानित
CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम, 31 अगस्त तक सुझाव
लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप
Sultanpur News : 105 साल पुराने बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान तेज, 60 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए कब होगा मतदान