Barabanki News: अवसानेश्वर मंदिर में डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां, खोया-पाया केंद्र व सीसीटीवी लगाने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी के त्रिवेदीगंज स्थित महाभारतकालीन अवसानेश्वर मंदिर में आगामी मेले की तैयारियों का डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए।

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को त्रिवेदीगंज के रौनी पंचायत स्थित महाभारतकालीन पौराणिक अवसानेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर आगामी मेले और त्योहार की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मंदिर व मेला परिसर का निरीक्षण करते हुए मुख्य द्वार पर खोया-पाया केंद्र स्थापित करने, मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, केंद्रीय कंट्रोल रूम से निगरानी करने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए पार्किंग और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर घाट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आचार्य शैलेन्द्र शास्त्री के साथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, सीओ समीर कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह, खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, प्रियंका सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जयशंकर पाण्डेय, मुकुंद पटेल तथा मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार