Lakhimpur Kheri News : शौच के लिए निकली 14 वर्षीय किशोरी से गैंग रेप, दो आरोपियों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सिंगाही/लखीमपुर, अमृत विचार: थाना क्षेत्र में शौच करने घर से बाहर निकली एक 14 वर्षीय किशोरी को दो युवकों ने दबोच लिया और उसे पास के गन्ने के खेत में उठा ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। घटना में शामिल एक आरोपी दूसरे समुदाय है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी पुत्री शनिवार की तड़के करीब तीन बजे घर के बाहर शौच करने के लिए गई थी। तभी उसके गांव के ही लाखन और साकिब ने उसकी पुत्री को दबोच लिया। मुंह दबाकर उसे कुछ दूरी पर स्थित केले के खेत में उठा ले गए। दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना किसी से बताने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी सुबह करीब पांच बजे घर पहुंची। वह और उसके कपड़े कीचड़ में सने थे। उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। उसके चेहरे पर आरोपियों की दहशत साफ झलक रही थी। पीड़िता की बात सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए।

परिजन उसे लेकर थाना सिंगाही पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे को पूरी घटना बताते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार