श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी ! भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग की यात्रा, जानिए कितना है किराया... कब से शुरू होगा सफर,?
आईआरसीटीसी 31 जुलाई से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 11 रात और 12 दिन की दक्षिण भारत व चार ज्योतिर्लिंग यात्रा करा रहा है। कानपुर सेंट्रल समेत कई स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी।
कानपुर, अमृत विचार। इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि० (आईआरसीटीसी) द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत यात्रा का संचालन किया जाएगा, इस ट्रेन में कानपुर सेंट्रल स्टेशन से भी यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। ये विशेष ट्रेन दक्षिण भारत एवं 4 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराये जाएंगे।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक 11 रात 12 दिन का पैकेज होगा। इस विशेष ट्रेन के माध्यम से तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) के दर्शन कर सकेंगे।
विशेष ट्रेन में इन स्टेशनों से बैठने की व्यवस्था
इस विशेष ट्रेन में गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली , लखनऊ. कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर आदि स्टेशनों से यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विशेष ट्रेन में यात्रियों को सुविधाएं
- ट्रेन में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।
- एसी क्लास के अलग अलग किराया देना होगा
- इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 23,560 रुपये प्रति व्यक्ति
- स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 39,100 रुपये प्रति व्यक्ति
- कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 51,760 रुपये प्रति व्यक्ति
- इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 18,380 रुपये प्रति व्यक्ति
- स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 29,570 रुपये प्रति व्यक्ति
- प्रति व्यक्ति, कम्फर्ट श्रेणी (2 एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज मूल्य 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति ।
- इस यात्रा सेवा में LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस यात्रा के मुख्य आर्कषण
यात्रा गंतव्य- महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), स्टेचू ऑफ़ यूनिटी।
यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं
इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।
ऐसे बुक करायें अपनी यात्रा
उक्त यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है: 9236391923, 9236391908, 8287930908, 9236391925, 8303555714, 8287930926, 9415042930
