आईएएस रमेश रंजन की बढ़ सकती है मुश्किलें, भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में 28 जुलाई को सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : फिरोजाबाद के पूर्व जिलाधिकारी आईएएस रमेश रंजन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ तत्कालीन टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र पर विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की अदालत में सुनवाई जारी है। अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।

राखी शर्मा ने अदालत से रमेश रंजन और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि जिलाधिकारी रहते हुए रमेश रंजन ने अवैध धन वसूली के लिए कर्मचारियों की टीम बनाई और अधिकारियों पर दबाव बनाया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इनकार करने पर वेतन रोकने और जांच जैसी कार्रवाई की गई। राखी शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन विवाद में मनमाफिक फैसला न देने पर उनका उत्पीड़न किया गया और जांच बंद कराने के बदले महंगा आईफोन मांगा गया। अदालत में आरोपों की सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

संबंधित समाचार