सोलर पैनल कारोबारी को अगवा कर लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Indrabhushan Dubey
On

स्कार्पियो सवार दोस्त समेत तीन के खिलाफ शिकायत

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: जानकीपुरम के साईं विहार कालोनी के पास से स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने सोलर पैनल कारोबारी को अगवा कर लिया। उसके साथ लूटपाट की, ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराये। पीड़ित का आरोप है कि वह 9 जुलाई से जानकीपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस इसे रुपये के लेनदेन का विवाद बता रही है।

सीतापुर निवासी अभिषेक सिंह के मुताबिक वह 9 जुलाई को जानकीपुरम स्थित साईं विहार कॉलोनी में दुबग्गा निवासी दोस्त मिला। दोस्त ने दो साथियों की मदद से अभिषेक को स्कार्पियो से अगवा कर लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर उसकी सोने की चेन, लॉकेट और अंगूठी लूट ली। आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से ऑनलाइन 1.28 लाख रुपये ट्रांसफर कराये। इसमें 28 हजार अपने खाते में, 50 हजार अपने दोस्त व 50 हजार मामा के बेटे के खाते में ट्रांसफर कराया। आरोपियों ने भूतनाथ में चेन और अंगूठी बेचने का प्रयास किया। पर, वहीं चेन और अंगूठी बिकी नहीं। आरोपी पीड़ित को जनेश्वर मिश्र पार्क के पास छोड़कर फरार हो गए।

संबंधित समाचार