Barabanki News : पुलिस ने 17 लाख रुपये के 85 गुम मोबाइल किए बरामद, असली मालिकों को लौटाए

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मोबाइल रिकवरी में बाराबंकी पुलिस का रिकॉर्ड, करोड़ों के फोन कराए वापस

बाराबंकी पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 17 लाख रुपये मूल्य के 85 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 17 लाख रुपये मूल्य के 85 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।

cats

पुलिस के अनुसार, प्राप्त शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग कर विभिन्न स्थानों से 85 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार पाठक ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल और उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डाटा वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस ने नागरिकों से की CEIR पोर्टल इस्तेमाल करने की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं या CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें। यह पोर्टल मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, ट्रैक करने और बरामद करने में प्रभावी भूमिका निभाता है। पुलिस के मुताबिक, पिछले सात महीनों में मोबाइल रिकवरी टीम ने 785 से अधिक गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 1.56 करोड़ रुपये से अधिक है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे हैं।

संबंधित समाचार