पूर्व मंत्री के बेटे पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी के आरोप,थाने पर प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Indrabhushan Dubey
On

सुशांत गोल्फ सिटी में महिला की जमीन पर कब्जा करने का मामला

 गोसाईगंज , संवाददाता, अमृत विचार : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक गरीब महिला ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के बेटे और उनके कथित गुर्गों पर पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी पैतृक जमीन पर कई वर्षों से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।जब उसने इसका विरोध किया तो उसे और उसके परिजनों को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।आरोप है कि दबंगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिस कारण स्थानीय स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।
पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। महिला का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है।सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलने की पुष्टि की है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार