महिला हॉकी में अयोध्या का तूफान, 13-0 से रौंदा चित्रकूट; टेनिस में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

प्रदेशीय महिला टेनिस व हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, हॉकी में छह मंडलों ने दर्ज की जीत; लॉन टेनिस में लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई मंडलों की खिलाड़ियों का जलवा

अयोध्या: महिला खेल समारोह वर्ष के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रदेशीय महिला टेनिस एवं हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। डाभासेमर स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले ही दिन महिला खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते।

आरएसओ अनिमेष सक्सेना के अनुसार, हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें और लॉन टेनिस में नौ मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

अयोध्या ने 13-0 से दर्ज की धमाकेदार जीत

हॉकी के लीग मुकाबलों में मेजबान अयोध्या मंडल ने चित्रकूट को 13-0 से एकतरफा शिकस्त दी। अयोध्या की ओर से विभा ने अकेले पांच गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे मुकाबले में कानपुर ने बस्ती को 8-0 से हराया। कानपुर की अंशी ने तीन गोल किए।

तीसरे मैच में प्रयागराज ने मिर्जापुर को 5-1 से मात दी। प्रयागराज की वर्तिका और प्रिंसी ने दो-दो गोल किए।

चौथे मुकाबले में अलीगढ़ ने देवीपाटन को 8-0 से हराया। अलीगढ़ की किरन ने दो गोल किए।

पांचवें मैच में वाराणसी ने बरेली को 13-0 से करारी शिकस्त दी। वाराणसी की अनुष्का ने तीन गोल किए।

वहीं छठे मैच में मेरठ ने आगरा को 3-0 से पराजित किया। मेरठ की काजल, इशिका और नंदनी ने एक-एक गोल किया।

लॉन टेनिस में भी जोरदार मुकाबले

लॉन टेनिस के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अलग-अलग मैचों में लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और अलीगढ़ समेत कई मंडलों की खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।

  • लखनऊ की रमीन्द्र कौर ने प्रयागराज की तान्या को 3-1 से हराया।
  • अयोध्या की अनुष्का मिश्रा ने देवीपाटन की कोमल को 3-0 से मात दी।
  • गोरखपुर की मान्सी सिंह ने देवीपाटन की बीना तिवारी को 3-0 से हराया।
  • प्रयागराज की आयुषी सोनकर ने चित्रकूट की नैन्सी को 3-0 से पराजित किया।
  • वाराणसी की समरागी ने वाराणसी की विशाखा द्विवेदी को 3-2 से हराया।
  • मेरठ की सोनम ने देवीपाटन की पूनम को 3-2 से शिकस्त दी।
  • देवीपाटन की अंशिका कनौजिया ने अयोध्या की श्रेया शुक्ला को 3-0 से हराया।
  • प्रयागराज की अनन्या सिंह ने मेरठ की सोनिया सैनी को 3-0 से मात दी।
  • अलीगढ़ की सोनाक्षी ने लखनऊ की बनीषा को 3-1 से हराया।
  • प्रयागराज की स्वाती वर्धन ने गोरखपुर की मैथिली रूगंता को 3-0 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ाधिकारी बृजेश सोनी, एजाज अहमद, मुकेश कुमार सिंह, अनुपम शुक्ला समेत प्रशिक्षक, ऑफिशियल और खिलाड़ी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः 16 गोल्ड के साथ लखनऊ का दबदबा! राज्य स्तरीय कराटे में बना ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

संबंधित समाचार